Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में एक सप्ताह में शुरू हो जायेगा ऑक्सीजन प्लांट
एमजीएम अस्पताल के मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग के पीछे ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है. शुक्रवार को एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार, अधीक्षक डॉ बलराम झा सहित अस्पताल के अन्य पदाधिकारियों ने वहां लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया.
एमजीएम अस्पताल के मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग के पीछे ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है. शुक्रवार को एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार, अधीक्षक डॉ बलराम झा सहित अस्पताल के अन्य पदाधिकारियों ने वहां लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया. अधीक्षक ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है. उसमें 1800 लीटर की लिक्विड ऑक्सीजन टंकी लगायी गयी है. कुछ कमी है, जिसे दूर कर अगले सप्ताह प्लांट को चालू कर दिया जायेगा. इसके चालू होने से अस्पताल के आइसीयू, वार्ड, इमरजेंसी, ओटी सहित अन्य जगहों पर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जायेगी. अभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं होने के कारण मैनुअल तरीके से ऑक्सीजन दिया जा रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.