Jamshedpur news. आउटसोर्स कर्मियों की होगी जांच, इसके लिए सुपरवाइजर की होगी तैनाती

उपाधीक्षक ने पूरे बिल्डिंग में फ्लोर के सभी यूनिट में सुपरवाइजर नियुक्त करने का निर्णय लिया

Jamshedpur news.

एमजीएम अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी. इसे लेकर एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी द्वारा तैयारी की जा रही है. उपाधीक्षक ने बताया कि कई बार ऐसी शिकायत मिल रही है कि कई आउटसोर्स कर्मी समय पर अस्पताल नहीं आ रहे हैं. इसके साथ ही हाजिरी बनाकर चले जा रहे हैं. इसे लेकर उपाधीक्षक द्वारा पूरे बिल्डिंग में फ्लोर के सभी यूनिट में सुपरवाइजर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है. उसके द्वारा कौन कर्मचारी कहां काम कर रहा है. कितने बजे आया और कितने बजे जा रहा है, इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रतिदिन उपाधीक्षक को देना होगा. इतना ही नहीं अस्पताल में काम करने वाले सभी आउटसोर्स कर्मी ड्रेस में आने के साथ आई कार्ड लगाकर रखेंगे. इसके साथ ही सभी बायोमेट्रिक से अपनी हाजिरी बनायेंगे, ताकि कौन कर्मचारी कितने बजे आ रहा है और जा रहा है इसकी जानकारी हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >