हमारे फैंस हमारी सबसे बड़ी ताकत : सिरकोविक

JFC: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के डिफेंडर लजार सिरकोविक 21 अक्तूबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सम में हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी में जुटे है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के डिफेंडर लजार सिरकोविक 21 अक्तूबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सम में हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी में जुटे है. वह कोच खालिद जमील की देखरेख में अपनी खामियों को दुरुस्त करने में लगे है. सर्बिया के इस डिफेंडर ने कहा कि जमशेदपुर एफसी के पास एक शानदार फैंस का आधार है. जो, हमारी सबसे बड़ी ताकत है. उनका समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. वे हमारे 12वें खिलाड़ी हैं. 21 अक्तूबर को जेआरडी में होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरु हो गयी है. टिकटों की बिक्री ऑनलाइन (ticketgenie.in) व ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >