मजदूर दिवस पर सिदगोड़ा में बांटा गया ओआरएस पैकेट

सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन की ओ से सिदगोड़ा में मजदूर दिवस मनाया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जून माह तक हर शनिवार शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच में मजदूरों के बीच ओआरएस पैकेट का वितरण किया जायेगा.

जमशेदपुर.

सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन की ओर से सिदगोड़ा में मजदूर दिवस मनाया गया. इस दौरान मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा की गयी. मजदूरों के बीच ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जून माह तक हर शनिवार शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच में मजदूरों के बीच ओआरएस पैकेट का वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट चंदन पांडे और कार्यक्रम का संचालन संजय झा ने किया. इस मौके पर संजय घोष, बिशेष खां, राकेश पांडेय, पवन कुमार बबलू, संजीव चौधरी, सतीश कुमार, अमन त्रिपाठी, अमन राय, भोला खां, भूषण खां, अमित कुमार, जैकी कुमार, रवि राज, भानू भास्कर, दीपक कुमार, दीपक झा, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह, विभीषण कामत, रितिक कश्यप, मोना कुमारी, रितिका मुर्मू, जैस्मिन सोरेन , जयंती कुमारी, गुड़िया देवी, सुशीला देवी, रतनी देवी, सरिता कुमारी, सौगंध सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >