Jamshedpur News : एमजीएम में रेजिडेंसी स्कीम के 20 पदों पर आये सिर्फ 12 आवेदन
Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं, डॉक्टरों की कमी लगातार बनी हुई है. इसी को देखते हुए अस्पताल में रेजिडेंसी स्कीम लागू की गयी है.
Jamshedpur News : एमजीएम में रेजिडेंसी स्कीम के 20 पदों पर आये सिर्फ 12 आवेदन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं, डॉक्टरों की कमी लगातार बनी हुई है. इसी को देखते हुए अस्पताल में रेजिडेंसी स्कीम लागू की गयी है. इस योजना के तहत क्लीनिकल विभागों में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के रिक्त पदों पर एक साल के लिए चयन किया जाना है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा द्वारा कुल 20 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे, लेकिन निर्धारित समय तक सिर्फ 12 डॉक्टरों ने ही आवेदन दिया. गुरुवार को अधीक्षक कार्यालय में आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच की गयी. अधीक्षक ने बताया कि 30 जनवरी को गठित समिति द्वारा आवेदकों की काउंसेलिंग की जायेगी. चयनित डॉक्टरों की तैनाती इमरजेंसी, आइसीयू, टीबी चेस्ट और एनेस्थीसिया विभाग में की जायेगी. इससे अस्पताल की सेवाओं को कुछ हद तक मजबूती मिलने की उम्मीद है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.