Jamshedpur News : लौहनगरी के इस स्कूल में आज से चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
देश में गहराते ऊर्जा संकट से निपटने और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये आह्वान के समर्थन में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जमशेदपुर ने एक बड़ा निर्णय लिया है.
देश में गहराते ऊर्जा संकट से निपटने और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये आह्वान के समर्थन में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जमशेदपुर ने एक बड़ा निर्णय लिया है. एक जिम्मेदार संस्थान के रूप में ईंधन की बचत और ऊर्जा खपत को कम करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षण पद्धति में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है. विद्यालय प्रशासन के अनुसार 13 मई 2026 से सभी कक्षाएं अस्थायी रूप से ऑनलाइन संचालित की जायेंगी. कक्षाओं का समय सुबह 8:00 से दोपहर 11:40 तक निर्धारित किया गया है. यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति की समीक्षा के बाद भौतिक रूप से स्कूल खोलने की सूचना समय पर दे दी जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.