मानगो : चोरी के छह मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की छह मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर.

मानगो पुलिस ने चोरी के छह मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक राजा अंसारी कपाली हिम्मतनगर निवासी है. मानगो थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने राजा अंसारी को जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को मानगो चौक पर मानगो दाइगुट्टू निवासी वीजेंद्र कुमार दीक्षित के मोबाइल की चोरी हुई थी. वीजेंद्र ने मामले की शिकायत मानगो थाना में की.मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने जांच के क्रम में राजा अंसारी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद राजा अंसारी की निशानदेही पर पुलिस ने छह चोरी के मोबाइल बरामद किया. पुलिस के अनुसार राजा अंसारी भीड़ -भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >