Jamshedpur news.गम्हरिया.
गम्हरिया थाना अंतर्गत उकाम जंगल में अवैध रूप से संचालित हो रहे शराब भट्ठी पर पुलिस ने छापामारी की. थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा की गयी छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 40 लीटर महुआ शराब जब्त किया. वहीं पुलिस को देख भाग रहे भट्ठी संचालक व निगरानी कर रहे एक व्यक्ति भागने लगा, जिसमें निगरानी कर रहे व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ लिया गया. वहीं संचालक फरार हो गया. पूछताछ के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम सोनाराम मुर्मू बताया, जो बागबेड़ा थाना अंतर्गत झाटा झोपड़ी का रहने वाला है. वहीं फरार व्यक्ति का नाम उकाम निवासी होपना मुर्मू बताया, जो संचालक है. इसके बाद पुलिस ने पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि उकाम जंगल में होपना मुर्मू द्वारा अवैध शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी कर उक्त कार्रवाई की गयी. इस दौरान मौके पर ही करीब पांच सौ किग्रा जाबा महुआ को भी नष्ट किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
