ऑफिस लीग का सुपर डिवीजन मुकाबला आज से कीनन में

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जेएससीए ऑफिस लीग के सुपर डिवीजन मुकाबले तीन जून से कीनन स्टेडियम में खेले जायेंगे.

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जेएससीए ऑफिस लीग के सुपर डिवीजन मुकाबले तीन जून से कीनन स्टेडियम में खेले जायेंगे. ग्रुप चरण के मुकाबलों के समाप्ति के बाद टाटा स्टील, रैमसन डेवलपर्स, सेरसा सीकेपी ने सुपर डिवीजन के लिए क्वालिफाइ किया. पहला मैच टाटा स्टील और रैमसन डेवलपर्स के बीच खेला जायेगा. दूसरा मैच 4 जून को रैमसन डेवलपर्स और सेरसा सीकेपी के बीच होगा. 5 जून को टाटा स्टील और सेरसा सीकेपी की टीम आमने-सामने होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >