Jamshedpur News : जेएनएसी की संपत्तियों पर अब होगी तीसरी आंख की नजर

Jamshedpur News : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली विभिन्न सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की तैयारी में है.

साकची, सिदगोड़ा डिपो समेत प्रमुख स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Jamshedpur News :

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली विभिन्न सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की तैयारी में है. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और संपत्तियों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए जेएनएसी अब तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेने जा रही है. साकची स्ट्रेट माइल रोड स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी, सिदगोड़ा डिपो, सोन मंडप, टाउन हॉल आदि जगहों पर सीसीटीवी लगाये जायेंगे.सिदगोड़ा डिपो में जेएनएसी की मशीनें, गाड़ियां और अन्य कीमती सामान रखे जाते हैं. कैमरों के जरिये कर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर भी कार्यालय से सीधे नजर रखी जा सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >