नोबल क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को हराया

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन सुपर नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 21

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन सुपर नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 21 रन से हराया. नोबल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में दस विकेट पर 142 रन बनाये. विशाल प्रसाद ने 62 व अमित झा ने 33 रन बनाये. स्कूल ऑफ क्रिकेट के प्रदीप वालमिकी ने चार विकेट लिये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 17.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी. अनिमेष चौधरी ने 34 रन बनाये. आशीष कुमार ने तीन विककेट लिये. विशाल प्रसाद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >