Ntha Ashish purty: एनटीएचए के आशीष की हैट्रिक गोल से भारत सेफा में

जापान के काकामिगाहारा में चल रही अंर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. जापान के काकामिगाहारा में चल रही अंर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बुधवार को भारतीय टीम ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में चीनी ताइपे को 13-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में अब भारत का सामना 5 जून को चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. बुधवार को खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) के युवा स्ट्राइकर आशीष तानी पूर्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने हैट्रिक गोल किये. वहीं, अपने शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने. वहीं, एनटीएचए के एक अन्य खिलाड़ी प्रेमचंद सोय ने भी भारतीय टीम के लिए एक गोल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >