Jamshedpur News : पीने के पानी के लिए तीन रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं 1000 से अधिक लोग

जुगसलाई नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी एवं समाजसेवी निलुफर हुसैन के नेतृत्व में गुरुवार को जुगसलाई के चूना भट्ठा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) के उपनगर आयुक्त को मांगपत्र सौंपा.

जुगसलाई चूना भट्ठा क्षेत्र में जल संकट गहराया, जेएनएसी को सौंपा मांगपत्र

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी एवं समाजसेवी निलुफर हुसैन के नेतृत्व में गुरुवार को जुगसलाई के चूना भट्ठा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) के उपनगर आयुक्त को मांगपत्र सौंपा. सौंपे गये पत्र के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल, शौचालय और ड्रेनेज व्यवस्था की बदहाल स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया. निलुफर हुसैन ने बताया कि चूना भट्ठा क्षेत्र में पीने के पानी की स्थिति अत्यंत भयावह है. स्थानीय निवासियों को पानी लाने के लिए रोजाना तीन रेलवे ट्रैक पार करने पड़ते हैं. यह न केवल थकाने वाला है, बल्कि जानलेवा भी है. किसी भी वक्त ट्रैक पार करते समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है.

इस क्षेत्र में लगभग 1000 से अधिक लोग निवास करते हैं, लेकिन पूरी आबादी के लिए केवल एक ही शौचालय उपलब्ध है. इसके अलावा क्षेत्र में जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई व्यवस्था नहीं है. जिससे नालियों का पानी सड़कों पर फैलता है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. निलुफर हुसैन ने जेएनएसी से इन बुनियादी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय निवासियों को जल्द राहत प्रदान करे, अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

प्रमुख मांगें:

1. चूना भट्ठा क्षेत्र में तत्काल कम से कम 2 हैंडपंप लगाया जाये.

2. मौजूदा शौचालय के अलावा 2 नये शौचालयों का निर्माण हो.

3. जल निकासी के लिए उचित ड्रेनेज (नाली) व्यवस्था सुनिश्चित की जाये .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >