बारिश ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, घंटों लेट चल रहीं गाड़ियां, ये ट्रेनें कैंसिल...

झारखंड और ओडिशा में लगातार बारिश के कारण चक्रधरपुर रेलमंडल पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जबकि कुछ को रद्द भी कर दिया गया है.

जमशेदपुर : झारखंड और ओडिशा में लगातार हो रही बारिश और ट्रैक मेंटेनेंस कार्य का सीधा असर चक्रधरपुर रेलमंडल के ट्रेन परिचालन पर पड़ा है. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 से 3 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं, चक्रधरपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर मेंटेनेंस ब्लॉक के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. इससे मंगलवार को रेल यात्रियों को परेशानी हुई.

ये ट्रेनें लेट

मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:18 बजे के बजाय 3 घंटे से अधिक की देरी से सुबह 10:33 बजे चक्रधरपुर पहुंची. वहीं, तीन घंटे के विलंब से अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची. वहीं, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से चली. हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 2:22 बजे के स्थान पर करीब 1 घंटे की देरी से पहुंची. शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी 1 घंटे विलंब से पहुंची.

मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द

चक्रधरपुर-झारसुगुड़ा मार्ग पर ट्रैक मेंटेनेंस के चलते रेलवे ने दोनों दिशाओं की इस्पात एक्सप्रेस, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला एक्सप्रेस को रद्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश सिंह

ब्रजेश सिंह. प्रभात खबर से कई सालों से जुड़े हुए है. 29 सालों का पत्रकारिता का अनुभव है. औद्योगिक, ट्रेड यूनियन, क्राइम, प्रशासनिक, सरकार, राजनीति के जानकार है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >