Mohan bagan team reached jamshedpur for isl match : मुकाबले के लिए शहर पहुंची मोहन बागान की टीम

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहन बागान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहन बागान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. मुकाबले लिए मोहन बागान की टीम देर शाम जमशेदपुर पहुंची. हेड कोच सर्जियो लोबेरा के नेतृत्व वाली मोहन बागान की टीम शुक्रवार को टाटा फुटबॉल एकेडमी के मैदान में शाम चार बजे से अभ्यास करेगी. जेएफसी व मोहन बगान के बीच होने वाले मैच को लेकर शहर में काफी उत्साह देखा जा रहा है. अंक तालिका में मोहन बागान दूसरे व जमशेदपुर तीसरे स्थान पर है. इस मुकाबले के लिए ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो व बॉक्स ऑफिस से टिकटों की बिक्री की जा रही है. अभी तक कुल 14 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >