जमशेदपुर.
विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने शनिवार को काठघोरा पहुंचकर नीट-यूजी-2026 में पहले ही प्रयास में सफलता पाने वाले होनहार छात्र पंकज टुडू को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. पंकज ने सीमित ग्रामीण संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से परीक्षा में 720 में से 443 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. विधायक ने इसे ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए पंकज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर छात्र के पिता रंजीत टुडू, माता आलोमनी देवी, काबलू महतो, निताई उरांव, किशुन किस्कू, सपन आदित्यदेव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
