Jamshedpur News : बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन से कंबल लूटकर ले गये बदमाश

Jamshedpur News : दानापुर डिवीजन में मंगलवार को ट्रेन संख्या 18184 डाउन बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया.

Jamshedpur News :

दानापुर डिवीजन में मंगलवार को ट्रेन संख्या 18184 डाउन बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. अपराधी 25 से अधिक कंबल लूटकर आसानी से ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गये. आरपीएफ की स्कॉट पार्टी ट्रेन पर थी, लेकिन फिर भी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया. रेलवे ने कहा है कि यह सामान्य चोरी है. बक्सर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान करने का पुलिस प्रयास कर रही है.

जानकारी के अनुसार 18184 बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन सुबह 3:30 बजे बक्सर से रवाना हुई, तभी उसमें एक दर्जन से अधिक युवक सवार हो गये थे. ये युवक एम1 कोच में आ गये. ट्रेन सुबह 3:50 बजे डुमरांव से रवाना हुई, तब युवकों ने एम1 कोच अटेंडेंट सुधीर कुमार को अपने कब्जे में ले लिया और कंबल निकालने लगे. तब तक ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन से आगे बढ़ गयी और बिहिया के बीच थी. इस दौरान 25 से अधिक कंबल कोच से बाहर फेंककर सभी युवक चेन पुलिंग कर नीचे उतर गये. यात्रियों ने बताया कि जिस समय युवक कोच अटेंडर से उलझ रहे थे, वहां आरपीएफ की टीम नहीं थी. स्वयं टीटीइ भी यह कहकर कोच से निकल गये कि उनकी ड्यूटी चेयरकार में है. इस बीच युवकों ने हाथापाई कर आसानी से कंबल नीचे फेंक दिया. हालांकि उनका विरोध ड्यूटी से लौट रहे एक आरपीएफ के ऑफ डयूटी जवान ने करने का प्रयास किया, लेकिन संख्या बल के आगे उसकी नहीं चली और आसानी से अपराधी कंबल लूटकर नीचे उतर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >