Jamshedpur News : कदमा से गायब नाबालिग पटना से बरामद, आरोपी गया जेल

Jamshedpur News : कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 से गायब नाबालिग को पुलिस ने पटना से बरामद कर लिया है.

Jamshedpur News :

कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 से गायब नाबालिग को पुलिस ने पटना से बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोपी सूरज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद बुधवार की रात पुलिस दोनों को लेकर कदमा थाना पहुंची.

गुरुवार को पुलिस ने सूरज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जबकि नाबालिग लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराया. वहीं मेडिकल जांच के बाद नाबालिग को उसके घरवालों को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार नाबालिग गत 20 जुलाई की दोपहर घर से गायब हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >