MGM में टोकन व पास सिस्टम का नहीं हो रहा पालन, वार्ड व इमरजेंसी में लगी रही भीड़

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में टोकन और पास सिस्टम ठप होने से इमरजेंसी और वार्डों में भारी भीड़ है. अधीक्षक ने नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

एमजीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए लागू किया गया टोकन व पास सिस्टम लगभग पूरी तरह ठप हो गया है. वर्तमान में केवल चर्मरोग और ऑर्थो ओपीडी में ही टोकन सिस्टम संचालित हो रहा है, जबकि अन्य सभी विभागों में यह व्यवस्था बंद पड़ी है. इसका असर अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में साफ दिख रहा है, जहां प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रही है. सबसे खराब स्थिति इमरजेंसी विभाग की है. यहां हर समय गंभीर मरीज पहुंचते हैं और उनके साथ चार-पांच परिजन भी आते हैं. परिणामस्वरूप इमरजेंसी में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती. अत्यधिक भीड़ के कारण डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का उपचार करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में टोकन और पास सिस्टम को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था का पालन नहीं करने वाले संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी, ताकि अस्पताल में भीड़ नियंत्रण और मरीजों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >