एमजीएम : पलासबनी से पांच सूअर की चोरी,शिकायत

एमजीएम : पलासबनी से पांच सूअर की चोरी,शिकायत

जमशेदपुर :

एमजीएम थानांतर्गत पलासबनी गांव के एक बस्ती से आत चोरों ने पांच सूअर की चोरी कर ली. इस संबंध में बस्ती की महिलाएं एमजीएम पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना सोमवार देर रात की है. चोरी हुई सूअर की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है. घटना के संबंध में कन्हाई मार्डी ने लिखित शिकायत पर बस्ती की अन्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से एमजीएम थाना में किया है. महिला ने बताया कि रविवार को सीतारामडेरा से कुछ लोग सूअर खरीदने के लिए देखने के लिए आये थे. सोमवार को वे लोग घर बंद कर सोने के लिए चले गये थे. मंगलवार की सुबह जब वे लोग सो कर उठे तो देखा कि पांच सूअर गायब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >