एमजीएम में 10 बेड का डायलिसिस सेंटर जल्द होगा शुरू, उपकरण खरीदने की प्रक्रिया हुई शुरू

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में 10 बेड का नया डायलिसिस सेंटर जल्द शुरू होगा. इसके लिए उपकरण खरीद और आरओ प्लांट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

एमजीएम अस्पताल में 10 बेड का डायलिसिस सेंटर शुरू करने की दिशा में तैयारी तेज हो गयी है. सेंटर के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. साथ ही आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है, जिसे 29 जुलाई को खोला जायेगा. डायलिसिस सेंटर शुरू होने के बाद एमजीएम में इलाज कराने आने वाले किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही परिसर में जांच और डायलिसिस दोनों सुविधाएं मिलेंगी.

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत इस परियोजना के लिए 2 करोड़ 2 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है और इसके लिए अस्पताल परिसर में स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि करीब 55 लाख रुपये की लागत से आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा. इसके अलावा 10 डायलिसिस बेड, डायलिसिस चेयर, मल्टी पैरामीटर मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन मशीन, वेटिंग स्केल, रेफ्रिजरेटर, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद भी की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >