Jamshedpur News : सात अप्रैल के बाद होगी मैट्रिक-इंटर की कॉपियों की जांच, जानिये कब निकलेगा सीबीएसइ और जैक बोर्ड का रिजल्ट

Jamshedpur News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गयी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा का समापन हो गया है. जैक की ओर से तय समय से पूर्व रिजल्ट जारी करने की तैयारी की गयी है.

Jamshedpur News :

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गयी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा का समापन हो गया है. जैक की ओर से तय समय से पूर्व रिजल्ट जारी करने की तैयारी की गयी है. जैक से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सात अप्रैल के बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जायेगा. पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा विभाग की ओर से जैक को भेजे गये आठ मूल्यांकन केंद्रों के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जिले में आठ मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं. इसमें चार केंद्राें पर मैट्रिक, जबकि चार केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाेगा. मई के तीसरे सप्ताह तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा. वहीं मई के अंत में ही इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है.

ब्लैक लिस्टेड शिक्षकों को नहीं लगाया जायेगा

कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जैक ने एसओपी जारी किया है. इसमें ब्लैक लिस्टेड शिक्षकों को किसी भी हाल में नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है. करीब 600 शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य करवाया जायेगा. जानकारी के अनुसार बाेर्ड परीक्षा की ही तरह सीसीटीवी की निगरानी में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जायेगा. शिक्षकों को एक बार मूल्यांकन केंद्र में इंट्री के बाद उन्हें कॉपियों की जांच करने के बाद ही केंद्र से बाहर निकलने दिया जायेगा. नाश्ता या चाय पीने के लिए वे बार-बार केंद्र से बाहर नहीं निकल सकेंगे. मूल्यांकन केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया जायेगा. कॉपी जांचने के कार्य में लगाये जाने वाले शिक्षक के नाम के साथ नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. कॉपी जांचने के दौरान मोबाइल नहीं लेकर जाना है.

यहां बना है मैट्रिक का मूल्यांकन केंद्र

– टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा- हिंदुस्तान मित्रमंडल उवि गाेलमुरी

– जमशेदपुर उवि जमशेदपुर- संत मेरीज हिंदी हाई स्कूल बिष्टुपुर

यहां बना है इंटर का मूल्यांकन केंद्र

– भारत सेवा श्रम प्रणवानंद हाई स्कूल साेनारी

– साकची हाई स्कूल साकची

– विवेकानंद हाई स्कूल साकची- गुरुनानक हाई स्कूल साकची

10 से 15 मई के बीच जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का समापन शुक्रवार (4अप्रैल) को हुआ. इस बार पूरे देश में करीब 17 लाख परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स तीनों संकाय के कुल 120 विषयों की परीक्षा हुई. इस परीक्षा के बाद ही कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर हर स्तर पर तैयारी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जायेगा. जानकारी के अनुसार 10 से 15 मई के रिजल्ट जारी होने की संभावना है. वहीं, सीआइसीएसइ बोर्ड के द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कॉपी जांच में की जायेगी, जिससे टोटलिंग व अन्य चीजों में अपेक्षाकृत कम समय लगे. इस बार मई माह के दूसरे सप्ताह में सीआइएससीई बोर्ड का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >