दलमा एकेडमी को हराकर मास्टर एकादश सेमीफाइनल में

जमशेदपुर. मास्टर एकादश की टीम ने दलमा क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराकर एलआइसी मैदान, कदमा में आयोजित अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल

जमशेदपुर. मास्टर एकादश की टीम ने दलमा क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराकर एलआइसी मैदान, कदमा में आयोजित अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. दलमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में दस विकेट पर 168 रन बनाये. शुभदर्शी ने 45 व राजू गोप ने 43 रनों की पारी खेली. पारसनाथ राउत ने तीन, सौरभ कंचन व मधुरेंद्र ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में मास्टर एकादश की टीम ने 18 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ भौमिक ने 80 रनों की पारी खेली. सौरभ प्लेयर ऑफ द मैच रहे. पूर्व रणजी क्रिकेटर व बीसीसीआइ के लेवल-2 कोच राजकुमार यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >