मानसी क्लब ने 151 मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति

जमशेदपुर में मानसी क्लब ने 151 मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की. टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ने बेटियों की शिक्षा को भविष्य की नींव बताया.

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स के अधिकारियों की पत्नियों द्वारा संचालित मानसी क्लब की ओर से 151 मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी. मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट हेड अनुराग छारिया ने छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि सौंपी. इस पहल का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई की आर्थिक अड़चनों को दूर करना है. प्लांट हेड अनुराग छारिया ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज और देश के उज्जवल भविष्य की नींव है. हमें पूरा विश्वास है कि यह सहयोग छात्राओं को उनके सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने में मजबूती प्रदान करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >