मानगो में अब रात में भी होगी सफाई, हर मंगलवार को होगी व्यवस्था की समीक्षा

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम ने स्वच्छता के लिए रात्रिकालीन सफाई शुरू की है. अब हर मंगलवार को सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और खराब वाहनों की मरम्मत होगी.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो नगर निगम क्षेत्र में अब दिन के अभियानों के साथ-साथ रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था भी शुरू हो गई है. मंगलवार को साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि शहर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए अब प्रत्येक मंगलवार को सफाई व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जायेगी.

एक सप्ताह में होगी खराब वाहनों की मरम्मत

अपर नगर आयुक्त ने नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव को कचरा उठाव में लगे सभी खराब वाहनों की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि कचरा संग्रहण में कोई बाधा न आये. साथ ही मानगो की तीन मुख्य सड़कों पर शुरू हुई रात्रिकालीन सफाई का औचक निरीक्षण करने और उसकी निरंतर देखरेख के निर्देश दिया. बरसात के मौसम को देखते हुए सभी चौक-चौराहों और गलियों से कचरे का त्वरित उठाव सुनिश्चित करने को कहा गया है.

वॉर्डवार मॉनिटरिंग और सफाई मित्रों की तैनाती

बैठक में सभी सफाई सुपरवाइजरों को अपने-अपने आवंटित वार्डों में साफ-सफाई की बेहतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये. संवेदकों को पर्याप्त संख्या में सफाई मित्रों और मानव बल उपलब्ध कराने को कहा गया है. बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, चंदन कुमार, नगर प्रबंधक निशांत कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश्वर यादव, सहित सभी सफाई पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >