Jamshedpur News : मानगो : देर रात सब्जी दुकान और पान गुमटी में लगी आग
Jamshedpur News : मानगो गांधी मैदान गेट नंबर-2 के पास सोमवार की देर रात विकास बराल की सब्जी दुकान और परशुराम सिंह की पान गुमटी में आग लग गयी.
Jamshedpur News :
मानगो गांधी मैदान गेट नंबर-2 के पास सोमवार की देर रात विकास बराल की सब्जी दुकान और परशुराम सिंह की पान गुमटी में आग लग गयी. आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने पाइप व अन्य संसाधन से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गये. जानकारी मिलने पर झारखंड अग्निशमन की एक दमकल पहुंची. जिसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया.
आग लगने की सूचना पर दुकानदार मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-15 निवासी विकास बराल भी पहुंचे. आग बुझने पर देर रात तक जले सामानों को हटाने में दुकानदार जुटे रहे. विकास बराल के अनुसार सोमवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी. दुकान में जेनरेटर के माध्यम से बिजली कनेक्शन है. जेनरेटर भी बंद हो गया था. ऐसे में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है. संभवत: किसी ने आग लगा दी है. आग लगने से करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.