मानगो में आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, आशियाना बचाने को बस्तीवासी परेशान

जमशेदपुर के मानगो में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी. स्थानीय लोग विरोध में एकजुट, भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो में आज सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन की कार्रवाई को लेकर जहां सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है, वहीं दूसरी तरफ बस्तीवासियों में चिंता का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे सालों से पानी, बिजली बिल और होल्डिंग टैक्स देते आ रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें अचानक बेघर किया जा रहा है.

0.17 एकड़ जमीन को कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त

मानगो क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को मुक्त कराने के लिए प्रशासन आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा. मानगो अंचल में जेपीएलइ वादों से जुड़ी 0.17 एकड़ यानी करीब 7,400 वर्ग फीट से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.

विरोध को देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

प्रशासन के अभियान के विरोध में बस्तीवासी एकजुट हो गए हैं. वार्ड संख्या 8 और 10 में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान संभावित विरोध और हंगामे को देखते हुए एसडीओ के आदेश से भारी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है.

आकिब जावेद को सौंपी गई अभियान की जिम्मेदारी

मानगो अंचल अधिकारी (सीओ) ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के अवकाश पर रहने के कारण अब मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद को वरीय दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. पूरे अभियान की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है.

उनके साथ मानगो अंचल के राजस्व उप निरीक्षक गौतम प्रधान और प्रदीप कुमार भी दंडाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे.

इन लोगों के नाम सूची में शामिल

अतिक्रमणकारियों की सूची में भालू यादव, महेंद्र यादव, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र यादव, शंकर यादव, मनोज गौड़, राजू राय, नवीन रूहीदास, ललन यादव, अखई कैवर्त्त, जेएल शर्मा, साई सूरज आश्रम, मनोहर कैवर्त्त, गनौरी वर्मा, हरि भुइयां और रिंकू दास के नाम शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >