सात साल से अटकी मानगो बस स्टैंड पार्किंग समस्या का होगा समाधान, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर डीसी ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में मानगो बस स्टैंड पार्किंग की जल्द बंदोबस्ती और शहर में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

नगर निकायों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सोमवार को जिले के सभी निकायों की संयुक्त समीक्षा बैठक की. बैठक में जेपी सेतु बस स्टैंड और सैरात दुकानों से मिलने वाले राजस्व को बढ़ाने पर जोर दिया गया. डीसी ने जेएनएसी के नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि पिछले सात साल से विभागीय स्तर पर चल रही मानगो बस स्टैंड पार्किंग की जल्द बंदोबस्ती की जाये. साथ ही, सभी नगर निकायों को आय बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने बिरसानगर पीएम आवास योजना स्थल पर जलजमाव की समस्या दूर करने और तुरंत जल निकासी व्यवस्था ठीक करने का भी निर्देश दिया.

अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर डीसी सख्त

बैठक के दौरान डीसी ने शहर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी सख्त रुख अपनाया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नये अवैध निर्माणों पर तुरंत रोक लगायी जाये. जहां भी नये अतिक्रमण मिलें, उन्हें तुरंत हटाया जाये. डीसी ने सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, कचरा प्रबंधन और लोगों की शिकायतों के समाधान सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की. डीसी ने सभी नगर निकायों को लोगों को बेहतर और समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने और नियमित रूप से उनकी जांच करने पर भी जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >