Jamshedpur News : गदड़ा स्थित बालीडुंगरी मैदान में गदड़ा वारियर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मंगल कालिंदी कप सीजन-3 का रविवार को समापन हुआ.
विजेता टीम को 50001 और उपविजेता को मिला 34001 रुपये का नकद पुरस्कार
Jamshedpur News :
गदड़ा स्थित बालीडुंगरी मैदान में गदड़ा वारियर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मंगल कालिंदी कप सीजन-3 का रविवार को समापन हुआ. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विदी-11 एवरग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की. विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने ट्रॉफी के साथ 50,001 रुपये की नकद राशि प्रदान की. वहीं उपविजेता रही हिंदू वारियर्स की टीम को ट्रॉफी और 34,001 रुपये का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होते हैं. खेल के मैदान से ही भविष्य के खिलाड़ी निकलते हैं, जो राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया. इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 24 टीमों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर प्रखंड की प्रमुख पानी सोरेन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, पूर्व उप मुखिया बिरजू पात्रो, समाजसेवी राकेश सिंह, गणेश भूमिज, विशाल सिंह और सुमित दास सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.