व्यक्ति ने पेड़ से लगायी फांसी

शुक्रवार को तबीयत खराब होने की बात कह कर काम पर भी नहीं गया

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टेल्को बिरसानगर जोन नंबर तीन के रहने वाले प्रदीप तंतुबाई ने अपने घर के पास ही एक पेड़ के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप पेशे से हार्डवेयर दुकान में काम करता था. शुक्रवार को तबीयत खराब होने की बात कह कर काम पर भी नहीं गया. उसके बाद रात को अचानक से वह बिना किसी काे कुछ बताये ही घर से निकल गया. रात करीब नौ बजे आसपास के लोगों ने प्रदीप को पेड़ से लटका देखा. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी उनके परिवार को दी. इसके बाद प्रदीप को फंदे से उतार कर टीएमएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >