Jamshedpur News : जुगसलाई फायरिंग मामले का मुख्य अभियुक्त पकड़ाया

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिवघाट के पास 200 रुपये के विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने फायरिंग के मुख्य अभियुक्त को पकड़ा है.

पूछताछ के बाद नाबालिग को पुलिस ने भेजा रिमांड होम

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिवघाट के पास 200 रुपये के विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने फायरिंग के मुख्य अभियुक्त को पकड़ा है. पकड़ाया अभियुक्त नाबालिग है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे रिमांड होम भेज दिया है. पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को अपने साथियों के नाम और पते के बारे में बताया है. उसने बताया कि हथियार अपने एक साथी को रखने के लिए दिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है.

बता दें कि पिछले दिनों 200 रुपये के विवाद में फायरिंग की घटना जुगसलाई में घटी थी. इस मामले में मो. रमजान ने जुगसलाई थाना में अज्ञात 12-15 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >