jamshedpur news : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कैफेटेरिया को खाली कराने की कार्रवाई सोमवार को स्थगित कर दी गयी. हाइकोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट आकिब जावेद, सहायक नगर आयुक्त और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन कैफेटेरिया बंद मिला. बताया गया कि कैफेटेरिया का संचालन मेसर्स होनेस्टी कैटरिंग सर्विसेस द्वारा किया जा रहा है, लेकिन ताला बंद होने और संचालक से संपर्क न हो पाने के कारण कार्रवाई फिलहाल रोक दी गयी है. इस संबंध में मजिस्ट्रेट आकिब जावेद ने बताया कि कॉलेज के कैफेटेरिया में ताला बंद होने के कारण उसको खाली कराने की कार्रवाई को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है. ज्ञात हो कि झारखंड हाइकोर्ट ने कैफेटेरिया को खाली कराने और उसका कब्जा याचिकाकर्ता आधुनिक एसोसिएट्स, हरहरगुट्टू, जमशेदपुर को सौंपने का निर्देश दिया है.
jamshedpur news : एमजीएम में कैफेटेरिया खाली कराने की कार्रवाई टली
एमजीएम में कैफेटेरिया खाली कराने की कार्रवाई टली

जमशेदपुर (फाइल फोटो)