jamshedpur : मारीअम्मन माता की हुई पूजा, श्रद्धालुओं ने बदन में नींबू टांग दिखायी भक्ति

नगर भ्रमण में मां मारीअम्मन ने श्रद्धालुओं को दिये दर्शन

जमशेदपुर. खड़ंगाझार टेल्को स्थित श्री वीवीएसएस टेंपल (गणेश कार्तिक मंदिर) में रविवार को मारीअम्मन (शीतला) माता की विशेष पूजा की गयी. सुबह साढ़े आठ बजे मां की पूजा शुरू हुई. मां का पंच गव्य, विभिन्न प्रकार के फल रस और गंगाजल से अभिषेक किया गया.

भक्त मां की प्रतिमा सिर उठाये चल रहे थे

सवा ग्यारह बजे मां की महाआरती हुई. इसके साथ श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए मां नगर भ्रमण पर निकलीं. भक्त मां की प्रतिमा सिर पर उठाये चल रहे थे. नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था-भक्ति देखते ही बन रही थी. कई श्रद्धालुओं ने पूरे बदन में धागे से नींबू टांग रखा था और तेज धूप में नंगे पांव झूमते चल रहे थे. पूरी ताकत के साथ झूमते रहने से रास्ते में जहां-तहां शरीर से नींबू गिर रहे थे. मान्यता है कि नगर भ्रमण के दौरान शरीर से सारे नींबू को गिरा देने से शीतला माता प्रसन्न होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते भर पवित्र जल से मां के पांव पखारे. दर्शन कर मां से आशीर्वाद लिया. दोपहर तीन बजे के बाद नगर भ्रमण के साथ श्रद्धालु मंदिर लौटे. मां की पुन: पूजा हुई. गौ दूध आदि से मां का अभिषेक किया गया. कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी, अंकित आनंद व अन्य शामिल हुए. इसे सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >