Jamshedpur News : एलपीजी संकट का असर : टाटा कमिंस के कैंटीन में रोटी बंद, कर्मचारियों को परोसा गया चावल
Jamshedpur News : टाटा कमिंस में एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर कर्मचारियों की थाली पर पड़ा है. शुक्रवार को बी शिफ्ट के कर्मचारियों को भोजन में रोटी की जगह चावल दिया गया.
टाटा कमिंस में एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर कर्मचारियों की थाली पर पड़ा है. शुक्रवार को बी शिफ्ट के कर्मचारियों को भोजन में रोटी की जगह चावल दिया गया. हालांकि प्रबंधन ने इस बदलाव को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं किया है. कंपनी के लगभग 940 कर्मचारियों (स्थायी और प्रशिक्षु) को आमतौर पर दोनों शिफ्ट में चावल, दाल, सब्जी, सलाद और दही के साथ रोटियां मिलती हैं. जिसके लिए वे प्रतिमाह 60 रुपये चुकाते हैं. शाम 7 बजे से 8:30 बजे के भोजन सत्र में अचानक हुए इस बदलाव से कर्मचारियों में चर्चा तेज है. हालांकि, सुबह के नाश्ते (इडली, उपमा, समोसा आदि) पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.