loyola school summer camp: 250 बच्चे सीख रहें है विभिन्न खेलकूद के गुर

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, टेल्को में शनिवार से दस दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, टेल्को में शनिवार से दस दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई. इस कैंप में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के 250 बच्चों को विभिन्न खेलों के गुर सिखाये जा रहे हैं. इस कैंप में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, कराटे, शतरंज, योग, संगीत और कला और शिल्प कला सिखाया जा रहा है. जिसका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस और रचनात्मक प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है. इस कैंप को आयोजित करने के लिए प्राचार्य चरणजीत ओहसान, सीनियर समन्वयक रेशमा रोड्रिग्स, ज़ीनत मारिया सुंडी, कॉलिन जेवियर, और प्रशासक फ़ादर जेरी ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >