लोयोला ब्लूज की टीम ने स्टूडेंट क्लब को 112 रन से हराया

कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने स्टूडेंट क्लब को 122 रन से मात दी.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने स्टूडेंट क्लब को 122 रन से मात दी. लोयोला ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 250 रन बनाये. भरत सिंह ने 91 और शुभम वर्मा ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. स्टडूेंट की ओर से मनीषी ने तीन विकेट लिये. जवाब में स्टूडेंट क्लब की टीम 35.2 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी. शुभम कुमार 39 रन बनाये. लोयोला ब्लूज के गौतम कुमार ने तीन और शुभम वर्मा ने दो विकेट लिये. गौतम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >