मजदूरों ने एफसीआइ गोदाम पर दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन, वाहनों का प्रवेश रोका

जमशेदपुर के एफसीआई गोदाम पर मजदूरों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। अनाज उठाव की नई व्यवस्था के विरोध में मजदूरों ने वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया है।

वरीय संवाददाता

जमशेदपुर बर्मामाइंस स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के मुख्य गोदाम के बाहर मजदूरों का विरोध-प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. प्रदर्शनकारी गोदाम के मुख्य गेट पर डटे रहे और वाहनों का परिसर में प्रवेश पूरी तरह ठप कर दिया. साकची से दो और बर्मामाइंस से पहुंचे तीन ट्रकों को मजदूरों ने अंदर नहीं जाने दिया. अधिकारियों और गोदाम प्रबंधन के समझाने का भी मजदूरों पर कोई असर नहीं हुआ. मजदूरों का आरोप है कि नयी व्यवस्था के तहत करनडीह, बर्मामाइंस और साकची डिपो से अनाज का उठाव बंद कर सिर्फ मुख्य गोदाम से करने का फैसला लिया गया है. इससे तीनों डिपो के 60 से अधिक मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. मजदूर नेता सनोज कुमार ने बताया कि विधायक पूर्णिमा दास, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार और डीसी को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक पूर्व की व्यवस्था बहाल नहीं होती, अनाज का उठाव नहीं होने दिया जायेगा और आंदोलन को और तेज किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >