जमशेदपुर के पास कोवाली में बारिश से कच्चा मकान ढहा, 2 महिलाएं दबीं, बेटी की मौत, मां गंभीर

Kutcha house Collapsed Near Jamshedpur: मानसून के सीजन में इस साल हुई भारी बारिश ने कई लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं. खासकर उन गरीब लोगों के लिए, जिनके घर कच्चे हैं. जमशेदपुर से सटे कोवाली में एक कच्चे मकान की दीवार धंस गयी, जिसमें मां-बेटी दब गयीं. बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी है. मां गंभीर रूप से घायल हो गयी है.

Kutcha house Collapsed Near Jamshedpur| कोवाली (पूर्वी सिंहभूम), संजय सरदार : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढह गया. इसमें 2 महिलाएं दब गयी. दोनों मां-बेटी थीं. बेटी की मौत हो गयी है और मां गंभीर रूप से घायल है. घटना कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत मुकुंदासाई की है.

मानसून की बारिश में कमजोर हो गया था मकान

पूर्वी सिंहभूम जिले में मानसून के सीजन में हुई भारी बारिश की वजह से कच्चा मकान शुक्रवार की रात अचानक धंस गया. घर में मां-बेटी दोनों सो रहीं थीं. दोनों मलबे के नीचे दब गयीं. मलबे में दबने और चोट लगने की वजह से बेटी की मौत हो गयी.

मुखिया ने परिवार को मुआवजा देने की मांग की

घटना की सूचना मिलने पर पोटका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. स्थानीय मुखिया संगीता सरदार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

गरीबी की वजह से जर्जर मकान में रहने को था मजबूर

लोगों ने बताया कि चाकड़ी पंचायत के नाचोसाई निवासी बबलू सरदार अपनी पत्नी उर्मिला सरदार एवं 6 बच्चों के साथ मुकुंदासाई मौजा में रहते थे. पिछले दिनों लगातार बारिश की वजह से उनका घर कमजोर हो गया था. गरीबी के कारण वह उसी घर में रहने के लिए मजबूर थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पत्नी और 6 बच्चों के साथ सोया था बबलू सरदार

शुक्रवार की रात बबलू सरदार, उनकी पत्नी उर्मिला सरदार और 6 बच्चे घर में सो रहे थे. अचानक से एक तरफ का हिस्सा धंसकर गिर गया. घर के अंदर सो रही उर्मिला सरदार और उनकी पुत्री बिमला सरदार (5) दब गयी.

बिमला सरदार की मौत, उर्मिला सरदार जख्मी

बिमला सरदार की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि उर्मिला सरदार जख्मी हो गयी. उसे कमर में चोट लगी है. उर्मिला सरदार को प्राथमिक उपचार के लिए पोटका पुलिस अपने साथ अस्पताल ले गयी.

इसे भी पढ़ें

खरसावां के दलाईकेला गांव में मची चीख-पुकार, नहाने गये 4 युवक नाले में डूबे

JJMP के 3 हार्डकोर उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Ranchi news : जमीन कारोबारी को फंसाने के लिए बाइक में छिपाया हथियार, दो गिरफ्तार

RIMS News : रिम्स निदेशक बोले- फेंका-फेंकी नहीं चलेगी, हर हाल में हो मरीजों का इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >