बिहार के रोहतास स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल (जमुहार) में 23 से 28 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में केपीएस बर्मामाइंस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.
वहीं, अंडर-19 बालिका टीम ने भी दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक (तीसरा स्थान) हासिल किया. खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका बरुआ ने सभी विजेताओं को बधाई दी. कोच मोहम्मद वसीम और शिक्षिका नेहा के मार्गदर्शन में टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन में किया.
