कोलाबिरा ब्लाक: जिलाधीश ने किया कई स्कूलों का दौरा, संस्कृत में संवाद कर बढ़ाया उत्साह

झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने कोलाबिरा ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया और छात्रों से संस्कृत में संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने सोमवार को कोलाबिरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक वातावरण और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की.उन्होंने सबसे पहले समासिंघा स्थित के.जी. बालिका हाई स्कूल का दौरा किया. यहां प्रस्तावित मध्याह्न भोजन रसोईघर और भोजन कक्ष के लिए स्थल का निरीक्षण किया तथा अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश बीडीओ को दिए.

साथ ही विद्यालय में बहुउद्देशीय भवन निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा. जिलाधीश ने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए. इसके बाद उन्होंने कोलाबिरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां आयोजित गणेश प्रतिमा स्थापना उत्सव में भाग लिया.

कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, ‘गोदावरीश शिक्षा सदन’ के लिए भूमि पहचान की प्रगति तथा मैट्रिक परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ए-1 ग्रेड दिलाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने की सलाह दी.इसके बाद जिलाधिकारी एन.एल. सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत आयोजित अतिथि भोज में भाग लिया.

भोजन से पहले उन्होंने भोजन मंत्र का पाठ किया.कक्षाओं का निरीक्षण कर गणित शिक्षण की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की. विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा शौचालय, साइकिल स्टैंड और बहुउद्देशीय भवन निर्माण की मांग पर उन्होंने सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.अंत में जिलाधीश ने सिरियापाली हाई स्कूल का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने कक्षा नौ के विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा में संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया.

कक्षाओं का निरीक्षण करने के बाद शिक्षकों को विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने और मैट्रिक परीक्षा में सफलता दर बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया.निरीक्षण के दौरान उप-जिलाधीश सब्यसाची पंडा, कोलाबिरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश साहू, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >