Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में पहली बार घुटने का हुआ प्रत्यारोपण, दो घंटे में चलने लगी मरीज

Jamshedpur News : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में अब इलाज के साथ आयुष्मान के तहत अब बड़े-बड़े ऑपरेशन भी होने लगे हैं.

हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वाई सांगा की टीम ने की सर्जरी

Jamshedpur News :

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में अब इलाज के साथ आयुष्मान के तहत अब बड़े-बड़े ऑपरेशन भी होने लगे हैं. अस्पताल में गुरुवार को पहली बार घुटने का सफल प्रत्यारोपण हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वाई सांगा के नेतृत्व में हुआ. सोनारी खुंटाडीह निवासी विमला गोराई (54) घुटने की समस्या से परेशान थी. निजी चिकित्सक के पास जाने पर बताया गया कि घुटने का प्रत्यारोपण करना होगा. जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे. मरीज की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे अपना इलाज नहीं करा पा रही थी.

ज्यादा परेशानी होने पर वह इलाज के लिए एमजीएम आयी. यहां ऑर्थो विभाग के एचओडी डॉ. वाई सांगा ने मरीज की जांच कर उसको भर्ती कर लिया. इसके बाद आयुष्मान योजना के तहत उसकी नि:शुल्क सर्जरी हुई. सबसे बड़ी बात है सर्जरी के दो घंटा के बाद ही वह वॉकर के सहारे चलने लगी. हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वाई सांगा ने बताया कि अस्पताल में पहले भी कई बड़ी-बड़ी सर्जरी हुई है, लेकिन अब आयुष्मान योजना के आने से अधिक हो रही है. अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत सभी तरह की सुविधाएं मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >