खुदीराम बोस का साहस, त्याग व बलिदान प्रेरित करता रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

साकची कालीमाटी रोड स्थित नमन कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का बलिदान दिवस मनाया गया. नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में प्रमुखजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने खुदीराम बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

जमशेदपुर :

साकची कालीमाटी रोड स्थित नमन कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का बलिदान दिवस मनाया गया. नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में प्रमुखजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने खुदीराम बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जब एक युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान रहता है, उस उम्र में मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए हंसते-हंसते अल्पायु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद खुदीराम बोस के साहस, त्याग एवं बलिदान की गौरव गाथा युगों-युगों तक हर भारतवासी को प्रेरित करता रहेगा.

समारोह को अमिताभ चटर्जी, अधिवक्ता अंशुमान चौधरी, डीके घोष ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जयप्रकाश राय, रामकेवल मिश्रा, परमजीत सिंह काले, बलबिंदर सिंह, रितिका श्रीवास्तव सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में धनुर्धर त्रिपाठी, स्वाति मित्रा साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, प्रीतपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, जे शांता, जेडी रमन, महेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह समेत काफी संख्या में नमन के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >