Jamshedpur News : कन्हैया हत्याकांड : सुमित, विक्की और रजा को रिमांड पर लेगी पुलिस

Jamshedpur News : गोलमुरी नामदा बस्ती के कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में पुलिस अनुराग मिश्रा और राहुल पाठक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे राज्य में छापेमारी करने गयी पुलिस

दो युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में

Jamshedpur News :

गोलमुरी नामदा बस्ती के कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में पुलिस अनुराग मिश्रा और राहुल पाठक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस को दोनों के लोकेशन के बारे में जानकारी मिली है. वहीं पुलिस उनके गिरोह में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपी जिले से बाहर हैं. पुलिस की एक टीम छापेमारी में जुटी है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस कन्हैया यादव की हत्या मामले में गिरफ्तार सुमित सिंह, अमरीक सिंह उर्फ विक्की और रजा आलम को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

सोमवार को पुलिस संभवत: तीनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी. रिमांड पर लेने के बाद हत्याकांड में शामिल साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन लोगों को भी गिरफ्तार करेगी. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नामदा बस्ती निवासी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >