कदमा शास्त्रीनगर में बहन के घर आयी नाबालिग के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वह सुरक्षागार्ड का काम करता है. घटना गत 29 मार्च की है. पीड़िता भागलपुर की रहने वाली है. गुरुवार की देर शाम पीड़िता ने मामले की शिकायत कदमा थाना में की. शिकायत मिलने पर कदमा थाना की पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार गत 29 मार्च को पीड़िता घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी घरवालों को देने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने घरवालों को इसकी जानकारी दी. लेकिन घरवाले मामले की शिकायत पुलिस से नहीं करना चाहते थे. जिसके बाद पीड़िता ने खुद हिम्मत दिखायी और थाना में जाकर शिकायत की. पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.