Jamshedpur News : कदमा : दिव्यांग युवक ने लगायी फांसी, आर्थिक तंगी से था परेशान

Jamshedpur News : कदमा थानांतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में रहने वाला सद्दाम (28) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार दोपहर की है.

Jamshedpur News :

कदमा थानांतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में रहने वाला सद्दाम (28) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार दोपहर की है. घटना का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है. बताया जाता है कि सद्दाम दिव्यांग था. उसका एक हाथ छोटा था. जिस कारण उसे काम नहीं मिल पा रहा था. बुधवार को सद्दाम अपने कमरे में गया. जब वह काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे जगाने के लिए गयी.

काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उसकी मां ने पड़ोस के लोगों को बुलाया. कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर सद्दाम का शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद कदमा पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >