पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारा फर्ज है : डॉ राज शेखावत

क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने हिमांशु के परिजनों से मुलाकात की और 30 अगस्त को विशाल श्रद्धांजलि सभा की घोषणा की।

रविवार की रात करीब आठ बजे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत आदित्यपुर स्थित हिमांशु सिंह के आवास पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने हिमांशु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उसके बाद हिमांशु के पिता अरविंद सिंह के साथ जमीन पर बैठकर पूरी घटना की जानकारी ली. उनके साथ करणी सेना (महिला) की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता कुमारी सहित हरि सिंह, मोहित सिंह, सिंटू सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे. वे लगभग एक घंटा तक यहां रहे. पूरी बातचीत को मोबाइल पर लाइव करवाया जा रहा था. डॉ शेखावत ने हिमांशु की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस के सामने हुई इस घटना को मैं चाहता हूं पूरा देश व विश्व देखे. केंद्र व राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारा फर्ज है. कहीं मामले की लीपापोती नहीं हो, यह हमें देखना है. उन्होंने हिमांशु के पिता से पूछा कि आप क्या चाहते हैं. उन्होंने अपनी पूर्व की सारी मांगी दोहरायी और अब तक पूरी की गयी मांगों को बताया.

डॉ शेखावत ने हिमांशु के पिता से घोषणा करवायी की 30 अगस्त के पहले उनकी मांगें जैसे हिमांशु की पत्नी को सरकारी नौकरी, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सेवानिवृत्त अनुभवी जज के नेतृत्व में बिना पुलिस पदाधिकारी एसआइटी का गठन करने, परिवार की रक्षा के लिए पुलिस बल प्रदान करने व हथियार का लाइसेंस देने, घटना में उपस्थित पुलिसकर्मियों पर भी मामला दर्ज करने आदि पूरी नहीं हुई, तो 30 अगस्त को उनके घर पर दिन में एक बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए पूरे झारखंड में घूम-घूम कर लोगों को आमंत्रित किया जायेगा. यह सभा करणी सेना का नहीं, बल्कि हिमांशु के परिवार द्वारा आयोजित होगी.

पिता ने कहा सरकार से मिल रहा सहयोग हिमांशु के पिता ने डॉ शेखावत को बताया कि मामले में सरकार से सहयोग मिल रहा है. डीसी ने हिमांशु की पत्नी को नौकरी की अनुशंसा के लिए लिखित आश्वासन दिया है. मेरी मांग पर कार्रवाई हुई है, कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. उन्होंने बताया कि उक्त घटना में शामिल होटल मालिक नीरज सिंह गिरफ्तार हुआ है, लेकिन उसके बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई है. महिला अध्यक्ष संगीता कुमारी ने कहा कि लगता है पिता दबाव में हैं, इस मामले में सीबीआइ जांच होनी चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >