Justice for Mehndi: Even after six days, जमशेदपुर हाई स्कूल के पास बजरंग चाय की संचालिक मेंहदी कुमारी
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल के पास बजरंग चाय की संचालिक मेंहदी कुमारी पर हुये हमले के छह दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है.
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल के पास बजरंग चाय की संचालिक मेंहदी कुमारी पर हुये हमले के छह दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है. पुलिस सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही उक्त वाहन को ही जब्त कर सकी है. जिसमें सभी आरोपी फरार हुये थे. इस संगीन मामले में जहां एक ओर शहरवासी मेंहदी के लिये न्याय की मांग लगातार कर रहे है तो दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. मेंहदी के भाई अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस सिर्फ आश्वस्त कर रही है कि वे आरोपी की तलाश कर रही है. तीन दिनों पूर्व बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने एक आरोपी के बेगूसराय में होने की जानकारी दी थी. लेकिन अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ. मालूम हो कि गत 6 अप्रैल की रात बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल के पास बजरंगी चाय की दुकान पर युवकों ने हंगामा किया और संचालिक मेंहदी कुमारी पर गरम चाय फेंक दी. जिससे वह झुलस गई. इस मामले में अंकुत ने बिष्टुपुर थाना में अभय तिवारी, सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार समेत चार से पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.