Jamshedpur News : जस्टिस फॉर मेहंदी : पुलिस को चकमा देकर दूसरे आरोपी सन्नी मिश्रा ने भी कोर्ट में किया सरेंडर
Jamshedpur News : बिष्टुपुर की बजरंग चाय दुकान की संचालिका मेहंदी कुमारी पर खौलती चाय फेंककर जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
टेंपो से पहुंचा आरोपी और कोर्ट के गेट नंबर तीन से प्रवेश कर गया
सीजेएम कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर की बजरंग चाय दुकान की संचालिका मेहंदी कुमारी पर खौलती चाय फेंककर जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसका नाम सन्नी मिश्रा उर्फ समीर है. वह साकची का रहने वाला है. सीजेएम कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.बताया जाता है कि आरोपी सन्नी मिश्रा टेंपो से भुइयांडीह की ओर से आया और गेट नंबर तीन से कोर्ट परिसर में प्रवेश किया. इसके बाद उसने अपने अधिवक्ता आनंद झा के सहयोग से सरेंडर की प्रक्रिया पूरी की.
कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोर्ट में सेंध
हैरानी की बात है कि जमशेदपुर कोर्ट के तीनों गेटों पर पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है. पूरे परिसर की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, इसके बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देकर अंदर घुसने में सफल रहा. लगातार दो दिनों में दो मुख्य आरोपियों द्वारा सुरक्षा घेरे को धता बताकर कोर्ट में सरेंडर करने से पुलिस की कार्यप्रणाली और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं.
अब तक की कार्रवाई
6 अप्रैल : मेहंदी पर खौलती चाय फेंककर जानलेवा हमला किया गया.7 अप्रैल : पहली गिरफ्तारी. आरोपी अभय तिवारी को जेल भेजा गया.15 अप्रैल : मुख्य आरोपी प्रेम कुमार ने पुलिस को चकमा देकर सरेंडर किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.