Jamshedpur News : जुगसलाई : कब्रिस्तान जंगल में पेड़ पर लटकी मिला किशोरी, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

Jamshedpur News : जुगसलाई थानांतर्गत कब्रिस्तान के पीछे स्थित जंगल में पेड़ पर लटका एक किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया है.

दूध लेने घर से निकली थी जंभी, फिर वापस नहीं लौटी

Jamshedpur News :

जुगसलाई थानांतर्गत कब्रिस्तान के पीछे स्थित जंगल में पेड़ पर लटका एक किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया है. किशोरी की शिनाख्त जंभी कुमारी (17) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से रंगामाटी की रहने वाली थी. लेकिन पिछले कुछ वर्ष से बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में किसी के घर पर रहकर काम करती थी. पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है. पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से छानबीन कर रही है. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को जंभी घर से दूध लेने के लिए निकली थी. उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. मालिक ने इसकी जानकारी उसके पिता को फोन कर दी. जिसके बाद परिजन व मालिक ने मिलकर जंभी की काफी खोजबीन की, मगर उसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया. देर रात को घटना की जानकारी बिष्टुपुर थाना को दी गयी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस घटनास्थल तक पहुंची, मगर रात होने की वजह से जंभी का कुछ पता नहीं चल पाया. मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने पेड़ पर फंदे से लटकी किशोरी को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जंभी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी.

यह उठ रहे सवाल

– जिस डाली पर किशोरी ने फांसी लगायी है, वह काफी पतली और कमजोर है. ऐसे में फांसी लगाने के साथ ही टहनी टूट सकती थी, लेकिन टूटी नहीं.

– कब्रिस्तान पार कर जंगल के बीच में नदी किनारे किशोरी ने जिस स्थान पर आत्महत्या की है, वहां आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता है, फिर वह कैसे पहुंची.

– घटनास्थल के पास ही पुलिस को उसका मोबाइल फोन गिरा मिला.

– किशोरी के बदन पर हल्की खरोंच के निशान भी मिले हैं, जो संदेह पैदा करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >