जुगसलाई नगर परिषद ने चलाया "कैच द रेन " अभियान

जुगसलाई नगर परिषद ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कैच द रेन अभियान शुरू किया है. स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए छात्रों को जागरूक किया गया.

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

जुगसलाई नगर परिषद द्वारा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे "कैच द रेन" अभियान के तहत जुगसलाई गर्ल्स हाइस्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ. इस प्रतियोगिता का विषय "वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण " रखा गया था.

छात्राओं ने रंगों के माध्यम से जल की बर्बादी रोकने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और "एक बूंद भी व्यर्थ न जाये" का संदेश दिया. चित्रकला प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, स्कूल एवं आसपास वर्षा के पानी को संचित करेंगे और जल का समझदारी से उपयोग करेंगे. जुगसलाई नगर परिषद आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी "कैच द रेन " अभियान से जुड़ें और अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर भूजल स्तर बढ़ाने में सहयोग करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >